धनोप के दिलखुश ने कुश्ती प्रतियोगिता में 10 अंक से जीत हासिल की

By :  vijay
Update: 2024-09-26 12:28 GMT

राजेश शर्मा धनोप। हंसा विद्या निकेतन उ. प्रा. संस्कृत विद्यालय धनोप का पहलवान दिलखुश खटीक संस्कृत शिक्षा विभाग के संभाग सत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजकीय उ.प्रा. संस्कृत विद्यालय डांगावास (नागौर) में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। धनोप के दिलखुश खटीक ने 55 किलोग्राम में बहड़ोली के पहलवान मनीष को 10/0 अंको से हरा कर जीत प्राप्त की। टीम प्रभारी लाला राम आरटिया ने बताया कि दिलखुश पहलवान ने धनोप ही नहीं नागौर में शाहपुरा का नाम भी रोशन किया। विद्यालय संचालक रतन लाल रेगर ने बताया कि अजमेर संभाग में 7 जिलों अजमेर, नागौर, डीडवाना - कुचामन, टोक, शाहपुरा, केकड़ी, ब्यावर के 150 टीमों ने भाग लिया। खटीक ने धनोप विद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। विजय खिलाड़ी को बधाई दी।दिलखुश खटीक का राज्य स्तर पर चयन होने पर अब वह दीपावली बाद धौलपुर प्रतियोगिता में भाग लेगा।

Similar News