फुलिया कला क्षेत्र में रविवार को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी

By :  vijay
Update: 2025-10-11 08:48 GMT

फूलियाकलां राजेश शर्मा। दीपावली पर्व के दृष्टिगत अति आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने हेतु रविवार 12 अक्टूबर को अविविनिलि फूलियाकलां के अधीनस्थ समस्त 33/11 केवी जी.एस.एस. फुलिया कला, खेड़ा हेतम, पनोतिया, सांगरिया, अरवड़ एवं कोठिया से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 7 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस अवधि में निम्न प्रमुख गांवों कोठियां, खेड़ापालोला, अरनिया चौहान, कल्याणपुरा, अरवड़, ईटड़िया, सांगरिया, धनोप, पनोतिया, देवरिया, कनेछन कलां, कनेछन खुर्द, राज्यास, फूलियाकलां, बड़ला, बासेड़ा, कज़ोडिया, खेड़ा हेतम, सणगारी, रामपुरा, हुक्मपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।निर्धारित अवधि में स्वयं एवं अपने पशुधन को भी वैद्युतिक लाइन से दूर रखने तथा सप्लाई सम्बंधी पूछताछ के लिए स्टाफ के पास अनावश्यक फोन कॉल नहीं करने एवं सहयोग प्रदान करने की सलाह दी ताकि रखरखाव कार्य समय पर एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके। उक्त जानकारी फुलिया कला सहायक अभियंता राजेश कुमार ने दी।

Similar News