नीलकंठ महादेव पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ

राजेश शर्मा धनोप।
धनोप ग्राम में देबी सागर तालाब पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन गुरुजी राजकमल दास महाराज के सानिध्य में हुआ। नीलकंठ महादेव के भक्तों द्वारा दो दिन तक सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय संगीत, सांस्कृतिक रंगारंग भजनों का आयोजन हुआ। गुरु पूर्णिमा के दिन ग्राम पंचायत प्रशासक रिंकू लक्ष्मण वैष्णव ने भोलेनाथ के पंडित गिरिराज शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ 3 घंटे तक अभिषेक किया गया। हम आपको बता दें कि 3 साल पहले इसी जगह नीलकंठ महादेव के 2022 में 2 जून से 12 जून तक महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री रघुवीर दास जी त्यागी महाराज नागा के मार्गदर्शन में 21 कुंडिया रुद्र महायज्ञ सफल हुआ। उन्हीं के आशीर्वाद स्वरुप गुरु पूर्णिमा पर साक्षी मानते हुए स्व. महामंडलेश्वर महंत श्री श्री 1008 श्री रघुवर दास जी त्यागी महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन कर माहआरती की गई। महाआरती के बाद गुरु पूजन और दीक्षा का कार्यक्रम हुआ। दिनभर तालाब पाल महादेव के शिष्यों का तांता लगा रहा। वही गुरुजी राजकमल दास महाराज को दक्षिणा व श्रीफल भेंट कर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी भक्तजन व ग्रामवासी मौजूद रहे।