राजस्थान सरकार द्वारा धार्मिक आस्था के केंद्रों के विकास हेतु ऐतिहासिक निर्णय
धनोप राजेश शर्मा। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा व शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा के अथक प्रयासों से जन-जन की आस्था के पवित्र केंद्र धार्मिक स्थलों शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में धनोप माता मंदिर पर PWD से 459.34 लाख तथा चलानिया भैरूनाथ मंदिर पर PWD से 774.43 लाख वहीं भीलवाडा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र दांतड़ा धाम मंदिर (कोटडी), पर PWD से 444.52 लाख तथा घाटारानी माताजी मंदिर पर PWD से 682.58 लाख के विकास कार्य हेतु बजट स्वीकृत करवाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों की ओर से सद्भावनापूर्वक आभार व्यक्त करते हैं। यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को भी एक नई दिशा प्रदान करेगा। समस्त विधानसभा क्षेत्रवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद के साथ शुभकामनाएं दी।