मोहित व गणेश का राज्य स्तर पर चयन

By :  vijay
Update: 2024-09-26 19:12 GMT

राजेश शर्मा धनोप। 68 वीं जिला स्तरीय माध्य/ उच्च माध्य. विद्यालयी 17 वर्षीय (छात्र) हॉकी प्रतियोगिता राउमावि काछोला में आयोजित हुई। जिसमें राउमावि धनोप के छात्र मोहित तेली व गणेश शर्मा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ। शारीरिक शिक्षक धर्म प्रकाश ओझा ने बताया कि दोनों छात्र प्रतियोगिता हेतु 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक राउमावि फुलियां कलां (शाहपुरा) में प्रशिक्षण लेंगे तथा राज्य स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सरस्वती विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय लावा मालपुरा (टोंक) में भाग लेंगे।

Similar News