फूलिया कला की निराली बनी डॉक्टर
By : vijay
Update: 2025-03-29 13:52 GMT
राजेश शर्मा धनोप। फूलिया कलां निवासी निराली लढ़ा पिता कमलेश कुमार लढ़ा ने मेडिकल डिपार्टमेंट में देवगढ़ झारखंड से एमबीबीएस कर शनिवार 29 मार्च 2025 को देवगढ़ झारखंड (रांची) एम्स में डॉक्टर बनी। गौरतलब है कि फूलिया कलां की बेटी ने शनिवार 29 मार्च को एम्स देवघर झारखंड से डिग्री हासिल कर जिले व अपने गांव फूलिया कला का नाम रोशन किया। डॉक्टर निराली ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया है। गली, मोहल्ले व पूरे गांव में खुशी का माहौल है।