तस्वारियां बांसा बीड के बालाजी अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय मेंला शुरू।

By :  vijay
Update: 2025-04-10 11:38 GMT
तस्वारियां बांसा बीड के बालाजी अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय मेंला शुरू।
  • whatsapp icon

राजेश शर्मा धनोप।फुलियां कलां उपखण्ड क्षेत्र के तस्वारियां बांसा पंचायत स्थित विख्यात मंदिर लक्खु की बावडी बीड के बालाजी का तीन दिवसीय मेला 10 से 12 अप्रेल तक भरा जायेगा। मेला समिति के अध्यक्ष सुरजकरण जाट ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष चैत्र पूर्णिमा पर यह आयोजन होता है। इस बार 10 अप्रेल गुरुवार को प्रात: 8:15 बजे अखण्ड रामायण पाठ पंडित बृजेश दाधीच के सानिध्य में शुरू करके मेले का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार 11 अप्रेल को रात्रि 9:15 बजे से अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा कै बैनर तले राजस्थानी कलाकार गोकुल शर्मा डोराई, कृष्णा राठौड़ मध्य प्रदेश, पुष्कर सेन घटियावली अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगें। हनुमान जन्मोत्सव पर 12 अप्रेल शनिवार को प्रात: 9:15 बजे शोभायात्रा के साथ अखाडा प्रदर्शन होगा। शाही लवाजमें के साथ गाजे-बाजे, ढोल नगाडो से नाचते गाते हुये चलेंगें। शोभायात्रा रथ के साथ पाल वाले बालाजी से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई बीड के बालाजी प्रांगण में पहुचेगी। दोपहर 12.15 बजे महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जायेगा। आयोजक मेला एवं विकास समिति लक्खु की बावड़ी बीड़ के बालाजी, तसवारिया बांसा होंगे।

Tags:    

Similar News