आंगनबाड़ी पाठशाला में रेसिपी का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-11-08 12:13 GMT

फूलियाकलां राजेश शर्मा। शनिवार को आंगनबाड़ी पाठशाला नंद घर उमा का खेड़ा में रेसिपी ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से किया गया। अर्पण सेवा संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइजर गौतम कुमार छिपा द्वारा रेसिपी ट्रायल कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्य समझाएं गए व स्कूल की अध्यापिका मीना द्वारा सुपोषण के बारे में समझाया गया। रेसिपी ट्रायल कार्यक्रम में छ: प्रकार की रेसिपी बनाई। कार्यक्रम में कलेक्टर सुपरवाइजर गौतम छिपा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा गर्ग, सहायिका ललिता वैष्णव, ग्राम की लाभार्थी महिलाएं सीता देवी, रसाली, मनभर, विमला, कैलाशी, सीता व शाला पूर्व शिक्षा के बच्चे उपस्थित रहे।

Similar News