राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पनोतिया विद्यालय में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-02-28 12:44 GMT

राजेश शर्मा धनोप। राउमावि पनोतिया शाहपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान-गणित क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब प्रभारी महेश कुमार कोली के निर्देशन में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान क्विज एवं विज्ञान वार्ता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कुल 60 छात्रों ने भाग लिया। विज्ञान क्विज का संचालन प्रकाश चंद्र सेपट व अजय कुमार छीपा द्वारा किया गया। जिसमें दीर्घ चक्र, दृश्य-श्रव्य चक्र एवं त्वरित चक्र के रूप में विभिन्न राउंड आयोजित किए गए। निर्णायक के रूप में गीता धाकड़ व भोलू राम गूर्जर रहे। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अध्यक्षता जगदीश प्रसाद तेली ने की। उन्होंने कार्यक्रम को रोचक, ज्ञानवर्धक एवं सार्थक बताते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन बालिका स्कूल पनोतिया की छात्राओं द्वारा दिनेश कुमावत एवं दीपक चंदेल के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश शर्मा, गोपाल लाल कुम्हार, रामदेव रेगर, प्रिंस सिंह चौहान, ओमप्रकाश चौधरी, देवदीप कँवर, कर्मा चौधरी, मेघा चौधरी, वीरपाल कौर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार कोली ने किया।

Similar News