राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राज्यास की अन्तिमा का चयन

Update: 2025-09-11 06:33 GMT

फूलियाकलां राजेश शर्मा। 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय (छात्र-छात्रा वर्ग) हॉकी प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरावरपुरा (माण्डल) में आयोजित हुई। जिसमें रा.बा.उ.मा.वि. राज्यास की सातवीं कक्षा की बालिका अन्तिमा कुम्हार का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु आर्दश बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोलकियों का वास सिवाना जिला बालोतरा के लिए चयन हुआ है। छात्रा का राज्य स्तरीय हॉकी पूर्व प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर छात्रा प्रशिक्षण स्थल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खामोर में 4000 रूपये जमा करवा कर प्रशिक्षण में भाग लेगी।

Similar News