दो दिवसीय संस्था प्रधानों की वॉक पीठ धनोप में

By :  vijay
Update: 2025-08-12 10:47 GMT
दो दिवसीय संस्था प्रधानों की वॉक पीठ धनोप में
  • whatsapp icon

धनोप राजेश शर्मा। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की वॉक पीठ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोप के तत्वाधान में राजपूत धर्मशाला धनोप माताजी में दो दिवसीय वॉक पीठ 19 अगस्त से 20 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य जितेंद्र राय उपाध्याय ने बताया कि इस वॉक पीठ में शाहपुरा ब्लॉक के 75 संस्था प्रधान हिस्सा लेंगे। यह वॉक पीठ शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डाँ. लालाराम बैरवा के मुख्य आथित्य में आयोजित होगी। मंगलवार को संस्था प्रधान उपाध्याय ने विधायक बैरवा को आमंत्रण पत्र दिया।

Tags:    

Similar News