साईकिल से शान्ति व अहिंसा का संदेश लेकर जहाजपुर पहुंचे,सिंह का हुआ स्वागत

By :  vijay
Update: 2024-10-20 12:36 GMT


जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) गांधी विचारक हिमांशु सिंह साईकिल से 2 अक्टूबर को राजघाट दिल्ली से शान्ति व अहिंसा का संदेश लेकर रवाना हुए थे आज रविवार को जहाजपुर आगमन पर नगर के लोगों ने उनका स्वागत किया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक एडवोकेट दीपक पंचोली ने बताया कि गांधी विचारक साईकिल यात्री हिमांशु सिंह ने आज अम्बेडकर सर्किल पर मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र या समाज का सम्पूर्ण सामुदायिक विकास तब ही सम्भव है, जब हम स‌द्भावनापुर्वक रहे और अहिंसा के भाव को अंगीकार करे। महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही विचार है, जो देश को एकता के सूत्र मे बांधने का काम करता है। वर्तमान मे गांधी विचार ही प्रासंगिक है।

इस अवसर पर अम्बेडकर विचार मंच के रामजस मीणा, पार्षद अनिल उपाध्याय, साजिद पठान, राहुल पारीक, दिनेश गुर्जर, जाकिर हुसैन, रफीक टांक, रवि खटीक, राहुल उपाध्याय सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रवादी साईकिल यात्री हिमांशु सिंह 2 अक्टूबर को राजघाट से शान्ति व अहिंसा का संदेश लेकर साईकिल से रवाना हुए जो करीब 1500 किलोमीटर की यात्रा कर, बम्बई पहुंचकर अपनी यात्रा का समापन करेगे। कल वह शाहपुरा पहुंचेंगे।

Similar News