महिला संगठन की 39वीं शाखा का गठन, अध्यक्ष बनीं मूंदड़ा

By :  vijay
Update: 2025-08-20 17:59 GMT


जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) महिलाओं के लिए समाजसेवा का नया अध्याय शुरू हुआ है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की सखी सहेली शाखा अब जहाजपुर में भी सक्रिय हो गई है। राजस्थान प्रदेश की यह 39वीं शाखा होगी।

देवली शाखा के अथक प्रयासों से गठित इस नई शाखा की बागडोर हेमाबाला मूंदड़ा को सौंपी गई है। वहीं आशा डाणी सचिव और करुणा लड्डाबी कोषाध्यक्ष चुनी गईं। कुल 19 सदस्यीय टीम समाजसेवा की नई पहल में जुटेगी।

इस मौके पर देवली शाखा की कमलेश मूंदड़ा, नीतू मंगल, मीनू जिंदल और स्मिता शर्मा मौजूद रहीं। उन्होंने जहाजपुर की महिलाओं को संगठन की कार्यप्रणाली और अब तक किए गए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया।

कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि देवली शाखा की सक्रियता और कार्यशैली को देखकर ही प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने जहाजपुर में नई शाखा खोलने का निर्णय लिया। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। नई शाखा के गठन से अब जहाजपुर की महिलाएँ भी अपनी छोटी-छोटी बचत को मिलाकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ समाज में सहयोग और सेवा की नई मिसाल कायम करेंगी।

Tags:    

Similar News