पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ
By : भीलवाड़ा हलचल
Update: 2024-05-11 14:17 GMT
बनेड़ा ( केके भण्डारी ) कजलोदिया देवनारायण मन्दिर में श्री श्री 1008 भगवान विष्णु के अवतार देवनारायण भगवान के यहाँ पांच दिवसीय, पंच कुंडीय महायज्ञ प्रारम्भ हुआ ।
आचार्य शिवराज दाधीच कजलोदिया ने बताया कि देवनारायण मन्दिर में आयोजित पंच दिवसीय विष्णु महायज्ञ की शुरुआत 101 कलश शोभायात्रा के साथ हुई, उसके बाद पंच कुंडीय महायज्ञ में 51 जोड़ो ने इक्कीस हजार आहुतियां दी ।