ढोल बजाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की प्राचीन पौ की साफ-सफाई

Update: 2024-05-19 10:49 GMT

बनेड़ा (केके भण्डारी) अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सेवा श्रम का कार्य किया जा रहा है जानकारी देते हुए तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की सेवा श्रम के कार्यक्रम के तहत 19 मई रविवार को बनेड़ा गुलाबपुरा रोड पर पुरोहित जी की बावड़ी के पास स्थित पो की सफाई की गई। वैशाख महीने की ग्यारस होने के कारण गायों और भैंसों को हरा ज्वार व रिजका भी खिलाया गया व कार्य की शुरुआत ढोल बजाकर की गई। यह बहुत ही प्राचीन पो है जिसकी लंबाई 40 फिट है।पहले पो को खाली करके मालवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, अमीश कुमार व्यास, सुभाष चंद्र नुवाल, उमेश चंद्र छिपा, सोहनलाल बेरवा, महेंद्र चागवाल, नीरज जैन, मुकेश कुमार शर्मा, बद्रीलाल माली, मनोज काबरा, दिनेश कुमार रेगर, अमर सिंह पंवार, सुभाष चंद्र तंबोली, देवीलाल दमामी, बालकिशन सोडाणी, विजय नुवाल, दिनेश चंद्र सोनी, सुंदर सिंह चौहान, सत्यनारायण बारी, डालचंद सुवालका, चेतन कुमार सुवालका, देवीलाल माली ने सहयोग किया। क्षेत्र में सेवा श्रम का कार्यक्रम निरंतर जारी है, इस बार 213 वा सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।

Similar News