साफ सफाई, पौधारोपण कर चित्र कला प्रतियोगिता के साथ मनाया पुलिस स्थापना दिवस

Update: 2024-06-12 12:01 GMT

बनेड़ा (हेमराज तेली) बनेड़ा थाना पुलिस द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस साफ सफाई और वृक्षारोपण कर तथा चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मनाया। बनेड़ा थाना अधिकारी हीरालाल वर्मा ने बताया कि समस्त स्टाफ द्वारा थाना परिसर और आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया और उनकी कर संभल की जिम्मेदारी भी स्टाफ द्वारा ली गई। दूसरे दिन बुधवार को थाना परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा उत्साह से काम किया गया। पुलिस स्टाफ के साथ ही सीएलजी सदस्य भी उपस्थित रहें। 

Similar News