बनेड़ा के छिपा और कानावत राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित

By :  vijay
Update: 2024-09-11 12:37 GMT



बनेड़ा ( केके भण्डारी )

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच व राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में राधा कृष्णन मेनन सभागार में आयोजित वैश्विक समरसता सांस्कृतिक सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सम्मेलन में बनेड़ा तहसील के रा उ मा वि सालारिया कलां के अध्यापक यासीन मोहम्मद छीपा व दशरथ सिंह कानावत को राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा व नेपाल के प्रथम उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रवि करण साहू अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड ने नेपाल राष्ट्र की टोपी स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र शाल व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया ।

Similar News