
बनेड़ा हेमराज तेली अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को बनेड़ा के पुराने बस स्टैंड के पास डांगी फैक्ट्री में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की बंजर भूमि और चारागाह विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें 11 सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें अपना संस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान एस.डी.एफ. सरोज देवी फाउंडेशन एफ.ई.एस. के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता त्रिलोक चंद्र छावड़ा, शंकर माली, देवेंद्र त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पाराशर, राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया,गांव की बंजर भूमि और चारागाह विकास समिति का गठन सरपंच संपत माली, उप सरपंच देवी लाल माली, हेमराज बेरवा, मुरली मनोहर व्यास, लादू लाल खोईवाल, रामबाबू न्याति, अरविंद अजमेरा, दिनेश डांगी, अमर सिंह पंवार, देवीलाल धाबाई, लादू लाल गगराणी, लक्ष्मण माली, भेरूलाल माली, सत्यनारायण वैष्णव, शिवकुमार वैष्णव, बसंती लाल सोनी, दिनेश रेगर, पवन जांगिड़ सहित कई सदस्य उपस्थित थें। मुख्य वक्ता त्रिलोक चंद्र छावड़ा ने चारागाह विकास समिति गठन की प्रक्रिया, चारागाह को सुरक्षित करने के नियम, चारागाह संसाधन पहचान, दावा, सीमा ज्ञान विकास हेतु कार्य आयोजना के बारे में विस्तार से बताया गया। देवेंद्र त्रिपाठी ने जैविक खेती व खाद के बारे में बताया, सिसोदिया ने जैविक खेती के अनुभव के बारे में जानकारियां दी गई। शंकर लाल माली ने रसायन खाद व किट नाशक के उपयोग से मानव जीवन में मानव के स्वास्थ्य पर होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया तथा जैविक खेती के बारे में प्रकाश डाला गया। मुरली मनोहर व्यास ने सभी को धन्यवाद दिया व तेजपाल गगराणी ने सभी व्यवस्था में सहयोग किया।