भगवान देवनारायण संग पीपल माता का विवाह सम्पन्न

By :  vijay
Update: 2025-03-07 14:58 GMT

बनेड़ा हेमराज तेली उपखंड क्षेत्र के मेंघरास ग्राम के थलियों का खेड़ा में भगवान देवनारायण संग पीपल माता का विवाह बड़े धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान देवनारायण जी की बारात भिमड़ियास ग्राम से डीजे के साथ भगवान देवनारायण की निकासी निकालकर बाराती डीजे की धूम पर नाचते हुए मेंघरास पहुंचें। समाज सेवक जगदीश चंद्र बलाई ने बताया कि भगवान देवनारायण जी की बारात भिमड़ियास ग्राम से रवाना होकर के डीजे की धूम पर नाचते गाते हुए, मेंघरास ग्राम पहुंचें। जहां पर भगवान देवनारायण जी का मोहनलाल बलाई पीपल माता (दुल्हन) वालों द्वारा भगवान देवनारायण जी (दुल्हा) व बारातियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात बींद भगवान देवनारायण जी द्वारा तोरण मारने के पश्चात विधी विधान से भगवान देवनारायण जी तथा पीपल माता (दुल्हन) के विवाह के साथ ही फैरों की रस्म निभाई गई। वहीं लोगों द्वारा कन्यादान किया गया। विवाह के अवसर पर पीपल माता के हथलेवा में नकदी के साथ ही बर्तन, कपड़े आदि आए इसके पश्चात् प्रसादी का आयोजन किया गया। फिर भगवान देवनारायण जी तथा पीपल माता व बारातियों को विदाई दी गई।

Similar News