लव जिहाद केस: छात्रा को भगाने वाला इमरान मुठभेड़ में घायल, बुर्के की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी

Update: 2025-10-29 09:53 GMT

कन्नौज UP. इंटर की एक छात्रा को  भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। जिसकी लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस ने घेरेबंदी की। आरोपी मोटरसाइकिल से आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।‌ मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है।

इमरान 13 अक्टूबर को ले गया था  

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को बीते 13 अक्टूबर को ताहपुर का रहने वाला इमरान बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता की मां ने तालग्राम थाना में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि इमरान प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता है और इलाज के नाम पर लड़कियों को अपनी चंगुल में फंसाता है। इसमें मुस्लिम लड़कियों का भी सहयोग लेता था।‌ बेटी को भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जिसका उनकी बेटी ने विरोध किया। बुर्का पहनकर उसकी फोटो खींची गई। उनकी बेटी किसी प्रकार इमरान के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। जहां उसने आप बीती सुनाई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मुकदमा दर्ज होते ही भागा

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इमरान की तलाश में लगी हुई थी। उसके घर पर भी दबिश दी गई। लेकिन इमरान भाग निकला था। आज मंगलवार को आरोपी की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। तालग्राम अमोलर मार्ग पर इमरान बाइक से आता दिखाई पड़ा। जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में इमरान को गोली लग गई। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

करीब 10 लड़कियों से संबंध !

पुलिस की पूछताछ में जानकारी हुई कि इमरान के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो हैं। इधर गांव में चर्चा है कि अब तक करीब 10 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। लेकिन बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची। धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अब पुलिस इमरान की मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है। ‌

Similar News

उदयपुर–असारवा को वन्दे भारत की सौगात: अब आमजन का सफर तेज़, 4 घंटे 15 मिनट में पहुँचेगी अहमदाबाद

कांस्टेबल की वर्दी दागदार,: तीन हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा