दो लोगों पर हमला करने वाले चार आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार

Update: 2026-02-14 13:00 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। आसींद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पालड़ी से बहादुरपुरा मार्ग पर दो ग्रामीणों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को फिल्हाल शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आसींद पुलिस के अनुसार अहीरों का खेड़ा निवासी हीरा पुत्र हरलाल गुर्जर (50) और उदय राम पुत्र लक्ष्मण गुर्जर (60)गुरुवार शाम बाइक से आसींद से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नंदा राम पुत्र नानु गुर्जर, भंवरलाल पुत्र हरदेव गुर्जर, प्रभु लाल पुत्र नानुराम गुर्जर और हरजी पुत्र नानुराम गुर्ज्रर बाइक पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया।

पीडि़तों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हीरा गुर्जर के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उदय राम को भी अंदरूनी चोटें लगी हैं। दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद पहुंचाया गया। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की। फिल्हाल हमले के इन चारों आरोपितों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुकदमे की जांच जारी है। जांच के बाद इन लोगों को मुकदमे में गिरफ्तार किया जायेगा। 

Similar News