राजस्थान पुलिस के 40 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’

Update: 2025-04-13 17:59 GMT
राजस्थान पुलिस के 40 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
  • whatsapp icon


जयपुर, राजस्थान पुलिस के 40 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’40 officers and employees of Rajasthan Police will get 'Chief Minister Commendable Service Medal'  राजस्थान पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं, कठोर परिश्रम एवं विशेष योगदान के लिए पहली बार ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।

गृह विभाग की ओर से इस संबंध में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर यह पदक दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवा पदक की स्वीकृति पर कहा कि राजस्थान पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं पूर्ण निष्ठा से प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हैं। उत्कृष्ट सेवा देने वाले ऐसे पुलिस कार्मिकों का मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने पर मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यकतानुरूप आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध करवा कर रही है।

Similar News