प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, ये है मामला

Update: 2025-10-30 04:09 GMT

 उदयपुर। सलूंबर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत महिला ने दो डॉक्टरों पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


   महाकाल टैटू का विरोध कर धर्म बदलने को कहा 

पीड़िता के मुताबिक, हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. आमिर मेटिन ने उसके शरीर पर बने भगवान महाकाल के टैटू का विरोध किया और बुर्का पहनने व इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसे धमकाया गया।

 दूसरे डॉक्टर ने भी दी निकाह की सलाह 

महिला ने बताया कि जब उसने यह बात दूसरे डॉक्टर नितिन शाह को बताई, तो उन्होंने भी उसे धर्म परिवर्तन कर मुख्य आरोपी से निकाह करने की सलाह दी। महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया।

 मदद न मिलने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़िता का कहना है कि हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

 पुलिस ने शुरू की जांच 

डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।

 मुख्य आरोपी बिहार का निवासी 

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉ. आमिर मेटिन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में सलूंबर में रहता है।

 पहले भी डॉक्टरों पर लगे हैं गंभीर आरोप 

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भीलवाड़ा और आसपास के जिलों में डॉक्टरों पर दुष्कर्म और उत्पीड़न के आरोपों के कई मामले सामने आ चुके हैं। 


 


 

Tags:    

Similar News