झारखंड से चंदा लेने आये व्यक्ति से कहासुनी के बाद जुटी भीड़, पुलिस पहुंची मौके पर

By :  prem kumar
Update: 2025-03-21 17:43 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। सांगानेर क्षेत्र में दो लोगों के बीच विवाद के चलते भीड़ जुट गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। फिल्हाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

डीएसपी सदर श्यामसुंदर विश्नौई ने बताया कि झारखंड से मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति रमजान माह में चंदा लेने के लिये यहां आया हुआ था। शुक्रवार को यह व्यक्ति कीरखेड़ा क्षेत्र में चंदा लेने गया। जहां इस व्यक्ति व पूर्व पार्षद गोपाल कीर के बीच कहासुनी हो गई। इसके चलते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है। क्षेत्र में शांति है। 

Similar News