होटल 'द रॉयल ट्रीट' में ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत, तीन घायल जयपुर रेफर

Update: 2026-03-03 06:30 GMT


चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार की आधी रात गैंगवार की रंजिश के चलते गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। बीदासर स्थित लग्जरी होटल 'द रॉयल ट्रीट' में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन बदमाश होटल के रेस्टोरेंट में दाखिल हुए और बिना कुछ कहे देसी पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। होटल स्टाफ के अनुसार, उस वक्त वहां काफी भीड़ थी, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। बदमाश करीब पांच मिनट तक गोलियां बरसाते रहे और उनका मुख्य निशाना होटल मालिक ही थे।

शराब कारोबार में रंजिश की आशंका

चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब के कारोबार से जुड़े दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक मनीराम मंडा होटल के साथ-साथ शराब व्यवसाय से भी जुड़े थे। पुलिस को अंदेशा है कि प्रतिस्पर्धी गुट ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे होटल को सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तीन घायलों की हालत नाजुक

फायरिंग की इस घटना में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत (निवासी दडीबा) को भी गोलियां लगी हैं। घायलों को तत्काल सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश

पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनके आधार पर विशेष टीमें गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

होली की खुशियां मातम में बदली:: श्रीगंगानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत