खौफनाक हादसा:: जयपुर-आगरा हाईवे पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, केबिन में फंसे ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत

Update: 2026-03-03 06:02 GMT


भरतपुर। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार की आधी रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा पेश आया। कोयले से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त ड्राइवर केबिन में ही फंस गया और देखते ही देखते जिंदा जल गया।

100 मीटर तक घिसटा ट्रेलर, फिर भड़की लपटें

हादसा भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में सरस चौराहे के पास रात करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। पलटने के साथ ही इसका डीजल टैंक फट गया और सड़क पर ईंधन फैलने से तुरंत आग लग गई। चश्मदीद मोनू जौहरी ने बताया कि ट्रेलर पलटने के बाद काफी दूर तक घिसटता हुआ गया, जिससे घर्षण और डीजल के कारण केबिन आग का गोला बन गया।




 


बचाव का नहीं मिला मौका

स्थानीय निवासी लक्ष्य सिंघल ने बताया कि ड्राइवर ने बाहर निकलने की पूरी कोशिश की, लेकिन केबिन बुरी तरह पिचकने और आग की लपटें तेज होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर विरदी चंद की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

अजमेर का रहने वाला था मृतक

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 30 वर्षीय विरदी चंद गुर्जर निवासी करड़ाला (रूपनगढ़, जिला अजमेर) के रूप में हुई है। वह ट्रेलर में कोयला भरकर जयपुर से आगरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

होली की खुशियां मातम में बदली:: श्रीगंगानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत