भीलवाड़ा में धुलंडी पर ग्रहण का साया: मिला-जुला रहा असर, पुराने शहर और समाज भवनों में जमा रंग, बिजौलिया में बुधवार को मनेगी होली

Update: 2026-03-03 08:02 GMT

शहर के कुछ हिस्सों में होली का उत्साहप्रह्लाद तेली 


भीलवाड़ा। रंगों का त्योहार धुलंडी मंगलवार को भीलवाड़ा शहर और जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार त्योहार पर चंद्र ग्रहण का साया साफ नजर आया। ग्रहण के सूतक काल और धार्मिक मान्यताओं के चलते धुलंडी का रंग फीका पड़ा और शहर में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला।




बाजारों में असमंजस, आधी दुकानें खुलीं तो आधी बंद

सुबह से ही शहरवासियों के बीच ग्रहण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कई लोगों ने ग्रहण के प्रभाव के चलते रंगों से दूरी बना ली, तो कुछ ने परंपरा को निभाते हुए गुलाल खेलकर होली की बधाइयां दीं। इसका सीधा असर बाजारों पर भी पड़ा। शहर के आधे से ज्यादा प्रमुख बाजार खुले रहे, लेकिन रौनक काफी कम रही। कई व्यापारियों ने 'रंग पैरवी' और ग्रहण के चलते अपनी दुकानें बंद रखीं। मंदिरों के पट भी ग्रहण के कारण सुबह से ही बंद रहे।


पुराने भीलवाड़ा और अग्रवाल भवन में जमकर उड़ा गुलाल



 


ग्रहण के प्रभाव के बावजूद शहर के कुछ हिस्सों में होली का उत्साह सिर चढ़कर बोला। पुराने भीलवाड़ा क्षेत्र में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकलीं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर मस्ती की। इसी तरह अग्रवाल उत्सव भवन में अग्रवाल समाज के लोगों ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर भक्ति भजनों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

स्वयंसेवकों का स्नेह मिलन और वाहन रैली

सुबह चित्रकूट धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी स्वयंसेवक वाहन रैली के रूप में शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकले और होली की बधाइयां दीं।

बिजौलिया में बुधवार को मनेगी होली, चारभुजा नाथ की निकलेगी शोभायात्रा

जिले के बिजौलिया क्षेत्र में सोमवार रात को होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। यहाँ धुलंडी की होली बुधवार को मनाई जाएगी। बुधवार सुबह श्री चारभुजा नाथ मंदिर से भगवान चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मंदिर में फूलों से होली खेली जाएगी। यह शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से शुरू होकर पंचायत चौक तक नगर भ्रमण करेगी। जिले के अन्य कस्बों में भी बुधवार को ही रंगोत्सव मनाए जाने की खबर है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

होली की खुशियां मातम में बदली:: श्रीगंगानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत