दूध गर्म करते दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत

Update: 2025-10-30 09:16 GMT

देसूरी। सादड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से दो सगे भाई झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सादड़ी बस स्टैंड स्थित एक दूध की दुकान में दोनों भाई इलेक्ट्रॉनिक मशीन से दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान अचानक मशीन में करंट आने से दोनों झुलस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान मनीष कुमार और बाबूलाल के रूप में हुई है, जो देसूरी उपखंड के दुदापुरा गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सादड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

Similar News

उदयपुर–असारवा को वन्दे भारत की सौगात: अब आमजन का सफर तेज़, 4 घंटे 15 मिनट में पहुँचेगी अहमदाबाद

कांस्टेबल की वर्दी दागदार,: तीन हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा