नीरज शर्मा का लगातार शानदार प्रदर्शन, अखिल भारतीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

By :  prem kumar
Update: 2024-12-18 17:39 GMT
नीरज शर्मा का लगातार शानदार प्रदर्शन, अखिल भारतीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक
  • whatsapp icon

भरतपुर।पंचायत बरौलीछार तहसील नदबई की होनहार बहू एवं राजगढ अलवर की बेटी नीरज शर्मा पत्नि लोकेश शर्मा ने अपने गांव का ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान एवं देश का तीरंदाजी खेल में नाम रोशन किया है। 13वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जो 9 से 13 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीबीपी कैम्पस में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नीरज शर्मा ने 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया है। नीरज ने इससे पहले 12वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जोकि बैंगलूरू कर्नाटक में आयोजित हुई उसमें रजत पदक प्राप्त किया इससे पहले सन 2021, 2022, 2023 में भी नीरज राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक दिलाती रही है। भारत का सबसे बडा खेल आयोजन राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक दिलाए हैं। खेलो इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में 02 स्वर्ण पदक राष्ट्रीय पुलिस खेलों में 1 स्पर्ण पदक एवं 1 रजत पदक सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप में कुल मिलाकर 7 मेडल राष्ट्रीय स्तर पर 2 मेडल राज्य स्तर पर जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया। बता दें कि नीरज के पति लोकेश शर्मा भीलवाड़ा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सुभाषनगर थाने में तैनात है।

Similar News