भारी बारिश से भीलवाड़ा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, टूटी सड़कों पर पानी, बाइकें बंद दे रही हे दर्द

Update: 2025-06-24 12:39 GMT

भीलवाड़ा  हलचल  मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी का असर  मंगलवार   को जिले में भी देखने को मिल रहा है. सुबह  हल्की बूंदाबांदी दिन में तेज बारिस के बाद शाम को मेघो ने हुंकार भरी और हवा और गर्जना के साथ बदरा जमकर बरसे   वही   जिले में कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है. इस कारण आम जनजीवन प्रभावित है. किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है.

लगातार हो रही झमाझम बारिश ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया. कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है. सड़कों पर पानी भर जाने से दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बाइकें पानी में बंद हो गईं और लोग उन्हें घसीटकर बाहर निकालते नजर आए.निगम की ओर से किए गए ड्रेनेज इंतज़ामों की पोल भी खुल गई है, क्योंकि जल निकासी का कोई प्रबंध नज़र नहीं आया. 

सड़को पर बड़े बड़े खड्ढे  वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हे पानी भरने से खड्ढे नजर जी आते ,वही सीवेरज से सड़कको का बिगड़ा अल्लामेन्ट इस मोको में लोहो की हड़ियो को नुक्सान पहुंचा रहा हे .भीलवाड़ा में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त  मानसून धीरे धीरे पूरे जिले में सक्रिय हो गया है. जिले भर में  आज  कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है. नदी, नालों व तालाबों में पानी की आवक शुरू हो गई. जिले का प्रसिद्ध मेनाल वॉटरफॉल भी   बहने लग गया है.बारिश होने से किसान खुश है.  


चरमराई सफाई व्यवस्था: भीलवाड़ा शहर में सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है. शहर में सफाई व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है. बारिश के कारण हालात और खराब हो गए. खुले में पड़ा कचरा सड़कों पर फैल गया.

Similar News