अल्पसंख्यक छात्राओं को छात्रावास लिए आवेदन मांगे
By : राजकुमार माली
Update: 2025-07-25 08:46 GMT
भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, तिलक नगर (50 बेडेड) में प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस छात्रावास में अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाएं (जैन, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, फारसी, बौद्ध) निशुल्क प्रवेश ले सकती हैं। मांगेमांगे
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया- प्रवेश के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय, माणिक्य लाल वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेठ मुरलीधर मानसिंहका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया।