भीलवाड़ा पुलिस ने किया फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज कार्यक्रम का आयोजन

Update: 2025-08-24 11:38 GMT


भीलवाड़ा। भीलवाड़ा पुलिस ने रविवार को 'फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज' पंच लाइन के साथ, संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर साइकिलिंग के साथ-साथ योग, जुंबा, रोप स्किपिंग जैसी एक्टिविटी भी की गई। पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में योग सेशन, जुंबा और रस्सी कूद का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के अधिकारियों जवानों और उनके परिवारजन शामिल हुए।

एसपी धर्मेंद्र सिंह की अगुआई में सिटी कंट्रोल रूम के बाहर से ‌साइकलिंग की शुरुआत की गई। इसमें पुलिस के अधिकारी और पुलिस लाइन के जवान और एनजीओ मेंबर और शहरवासी शामिल हुए।

सिटी कंट्रोल रूम से स्टार्ट होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, भीमगंज थाना फतेह टावर, कोतवाली, नगर निगम, राजेंद्र स्कूल, मुरली विलास धर्मशाला होते हुए पुनः सिटी कंट्रोल रूम पर इस साइकिल साइकलिंग का समापन किया गया।

एसपी सिंह बोले

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की पहल पर साइकलिंग, योग, जुंबा, रोप स्किपिंग कर आमजन को फिजिकल फिटनेस के लिए एक संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का कैप्शन दिया गया है। हर व्यक्ति को अपने शरीर की फिटनेस के लिए डेली कम से कम आधा घंटे कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। यदि हमारा शरीर फिट है तो सब कुछ सही है।

Similar News