महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश

Update: 2025-10-07 15:45 GMT

 भीलवाड़ा BHN  महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर वाल्मीकि महासभा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सद्भाव का अनूठा उदाहरण बना।

वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष यशवंत चंदेला के नेतृत्व में, वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई और धूमधाम से जयंती मनाई गई।

जिलाध्यक्ष यशवंत चंदेला ने बताया कि इस संयुक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान, जिलाध्यक्ष यशवंत चंदेला, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, विहिप के विनित द्विवेदी, और भारत गेंगट ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और उनके महान कार्यों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय उपसचिव भारत गेंगट, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, विहिप के विनित द्विवेदी, बजरंग दल के रवि बाबा, कैलाश चण्डालिया, श्याम टांक, कमल पुरोहित, राजा टांक, लखन चन्नाल सहित वाल्मीकि समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और आमजन उपस्थित रहे।

Similar News