बनेड़ा में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Update: 2026-02-07 16:36 GMT

भीलवाड़ा। बनेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दानोदिया निवासी हरिचंद भील (25 ), पुत्र नारायण भील, बामनिया लांबा की ओर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोडलाई चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल बनेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट प्रकाशचंद्र कुमावत ने घायल को महात्मा गांधी अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Similar News