तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला: प्रशासन ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
तिलस्वां गिरधर पाराशर । श्री तिलस्वां महादेव में आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। मेले में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी अजीत सिंह ने मैदान का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जाँच के दौरान विकास अधिकारी अशेष शर्मा, तहसीलदार ललित डिडवानिया, सीआई स्वागत पांड्या, कास्या डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर, पंचायत प्रशासक कैलाश रेगर, PWD और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूरे मेला ग्राउंड, कुंड की पाल और मंदिर के दर्शन मार्गों का अवलोकन किया।
इस बार मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए अहीर समाज के दरवाज़े से एंट्री होगी, जबकि निकासी पूर्व दिशा की ओर शिवचौक से सुनिश्चित की गई है। प्रसाद, फूलमाला और अन्य दुकानें कुंड की पाल पर व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साधु-संतों और महात्माओं के ठहरने एवं व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उपखंड अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि मेले में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में प्रशासन तत्पर रहेगा। मेला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, विकास अधिकारी अशेष शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रामेश्वर लाल बैरवा, गिरधार संजय पाराशर, मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र धाकड़, कास्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल, ग्राम पंचायत सचिव छुटन शर्मा और पटवारी दीपक धाकड़ सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
प्रशासनिक गाइडलाइन और ठोस तैयारी के साथ इस मेले में हजारों भक्त सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकेंगे।
