भीलवाड़ा: 10वीं बोर्ड परीक्षा का आगाज, अंग्रेजी के आसान पेपर ने खिलाए परीक्षार्थियों के चेहरे
भीलवाड़ा। जिले में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया, जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई।
स्टूडेंट्स बोले- बहुत ईजी था पेपर
परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पेपर के स्तर को लेकर छात्रों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी:युक्ति नामक छात्रा ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर इतना आसान था जैसे UKG-LKG स्तर के सवाल पूछे गए हों।
नेहा सहित अन्य छात्राओं ने भी पेपर को बहुत अच्छा बताया और बेहतर अंकों की उम्मीद जताई।
परीक्षार्थियों के अनुसार, सवाल सीधे और सरल थे, जिससे उन्हें हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
अगला पेपर 17 फरवरी को
बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, अब अगला महत्वपूर्ण पेपर 17 फरवरी को सामाजिक विज्ञान (Social Science) का आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
