अच्छा सजा उद्योग मेला लेकिन लोगों का पगफेरा नहीं

Update: 2025-02-08 09:55 GMT

भीलवाड़ा । ग्रामीण हाट में चल रहा उद्योग मेले में इस रंगत नजर नहीं आ रही है और उद्यमी लोगों को इंतजार कर रहे है। वैसे मेले में स्टॉलें अच्छी सजाई गई है और कई तरह की वैरायटियां भी मौजूद है लेकिन इस बार वहां लोगों का पगफेरा कम ही है।

शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश के बावजूद उद्योग मेले में भीड़भाड़ नजर नहीं आई और अधिकांश स्टॉलें खाली पड़ी हुई थी । एक उद्यमी ने यह जरूर कहा कि मेले में अच्छी वैरायटियां आई है और लोग इन्हें पसंद कर रहे है। उन्होंने लोगों से मेले में आने की अपील भी की है।

Similar News