खिलाडिय़ों के चयन में भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना दसवें दिन भी जारी
भीलवाड़ा बीएचएन। खेलों में धांधली और खिलाडिय़ों के चयन में भेदभाव और भ्रष्टाचार के विरोध में खिलाडिय़ों का धरना गुरुवार को दसवें दिन भी जारी रहा।
सत्यनारायण गुगड़ ने कहा कि खेल से भ्रष्टाचार खत्म कर खिलाडिय़ों के साथ न्याय करने, कबड्डी अध्यक्ष, सचिव को हटाने और ट्रायल के आधार पर खिलाडिय़ों के चयन की मांग को लेकर खिलाडिय़ों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना लगाया था। धरने को आज दस दिन हो चुके हैं। हम यहां जायज मांग के लिये बैठे हैं। फिर भी प्रशासन सोया हुआ है। गुगड़ ने कहा कि खेल अधिकारी भी भ्रष्टाचारियों की तरफदारी कर रहा है। हमारी जिला कलेक्ट्रेट से ये ही मांग है कि 17 क्लब बने हैं, सभी सत्रह क्लब के पदाधिकारियों को यहां बुलायें और उन्हें बच्चों को लेकर मंदिर चढ़ायें कि कभी भी कबड्डी की मीटिंग या सलेक्शन हुआ। या कभी ट्रायल हुआ। इसके बाद सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। गूगड़ ने कहा कि मिलाभगती के कारण ही भ्रष्टाचार हो रहा है। उधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीमा जांगिड़ ने कहा कि जो भी भ्रष्टाचारी है उनके खिलाफ जांच करवाई जाये और जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।