शिवनगर में चारभुजा जी और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भक्ति के रंग में डूबी कॉलोनी

Update: 2026-02-07 07:30 GMT

भीलवाड़ा (विजय गढवाल)। भीलवाड़ा के शिवनगर क्षेत्र में फुल माली समाज द्वारा नवनिर्मित मंदिर में आज अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ चारभुजा नाथ, शिव परिवार और बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों और जयकारों से गूंज उठा।

महंत संत दास महाराज के सान्निध्य में हुआ आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह हाथी भाटा आश्रम के महंत संत दास महाराज की गौरवमयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। महाराज की अगुवाई में विधि-विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा और कलश चढ़ाया गया। इसके पश्चात चारभुजा नाथ, भगवान शिव और संकटमोचन बालाजी की प्रतिमाओं को नवनिर्मित मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया।

प्रभात फेरियों से हुआ भव्य स्वागत

महोत्सव की शुरुआत अलसुबह भव्य प्रभात फेरियों के साथ हुई। आस-पास के कई गांवों से आई प्रभात फेरियों ने शिवनगर कॉलोनी में भ्रमण किया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इस अवसर पर माली समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम के दौरान दिनभर भजन-कीर्तन और प्रसादी का दौर चलता रहा। वहीं हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News