राजस्थान बजट पर सियासी घमासान: किसी ने बजट को पूरी तरह फ्लॉप करार दियाto किसीने इसे ऐतिहासिक बताया

By :  vijay
Update: 2025-02-19 18:27 GMT

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज प्रदेश का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग छिड़ गई। कांग्रेस ने बजट को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया। वहीं भाजपा ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए सभी वर्गों के लिए हितकारी बताया।बजट पर भीलवाड़ा हलचल के रिपोटर प्रह्लाद तेली ने भीलवाड़ा के अधिवक्ताओ से  बात की  आप भी देखे ........



ग्रीन क्लिन सिटी के लिए मिले 100 करोड़

नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने कहा कि हमने जब, जो मांगा सरकार से , नगर निगम के माध्यम से मिला है । हमने पिछले बजट में निगम मांगा हमे निगम मिला। इस बार हमने आने वाले साल में शहर की सफाई व्यवस्था की बात की तो को इसी आधार और हमारी मांग पर मान्य वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री ने ग्रीन और क्लीन सिटी के लिए भीलवाड़ा को 100 करोड रुपए का बजट दिया है। मैं इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं ।

बजट झूठ का पुलिंदा

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में पूरा एक वर्ष हो चुका है और ये उनका दूसरा बजट है पहले वाले बजट में जो घोषणा की थी वो अभी इंप्लीमेंट नहीं हुई है और दूसरा बजट जो आया है यह भी एक तरीके से झूठ का पुलिंदा है। लोगों ने सोचा था कि आने वाले समय में केंद्र में भी सरकार इनकी,राजस्थान में सरकार इनकी है , निश्चित रूप से विकास के कार्य होंगे लेकिन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।जितनी घोषणाएं होती है उसका कोई इंप्लीमेंटेशन नहीं होता है। जो काम कांग्रेस ने किए थे उन कामों को भी इन्होंने रुकवा दिया।



भीलवाड़ा। पूर्व सांसद सुभाष चन्द्र बहेड़िया ने राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट को हर क्षैत्र को पुष्ट करने वाला बजट बताया है। उन्होनें 1 लाख 25 हजार सरकारी नोकरियो के साथ - साथ निजी क्षेत्र में भी 1 लाख 50 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही है, इससे राजस्थान के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। किसान सम्मान निधी में बढोतरी एवं 50 हजार नये बिजली कृषि कनेक्शन देने की बात भी कही गई है।

Similar News