विकसित राजस्थान @2047 के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट -ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुमावत

Update: 2026-02-13 10:11 GMT

भीलवाड़ा । भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा के नेतृत्व एवं ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर श्रमिक संवाद सम्मेलन एवं केंद्रीय व राज्य बजट 2026 परिचर्चा का आयोजन ओबीसी मोर्चा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता मे किया गया, इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा नंदलाल गुर्जर, प्रदेश कार्यालय मंत्री रामेश्वर लाल गुर्जर,जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चा बद्रीलाल सांमरिया, प्रदेश मॉनिटरिंग सदस्य विजेंद्र चौधरी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भगवत सिंह राठौड़, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर,राजेश सेन मंचासीन थेे।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुमावत ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का "ब्लूप्रिंट" बताते हुए इसकी सराहना की, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्रीय बजट और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पेश राज्य बजट का समन्वय राजस्थान को देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सभी वर्गों को फायदा पहुंचाते हुए विकसित भारत के साथ विकसित राज्य राजस्थान की पहचान दी है साथ ही 31 करोड़ असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने की पहचान दी,श्रमिकों के पेंशन योजना का प्रावधान भी सरकार बना रही है सरकार ने श्रमिक मजबूत बने इसके लिए श्रमिक कानून बनाया है प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत श्रमिकों को प्रोत्साहन योजना दी, हमारी सरकार बनने पर 25 करोड लोग बीपीएल रेखा से ऊपर आए।

बजट पर चर्चा इस प्रकार रही

केंद्रीय बजट 2026-27 मे श्रमिकों एवं मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है जिसमें ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट (पुरानी घोषणा के निरंतरता में) और मध्यम वर्ग के लिए आवास योजनाओं में वृद्धि केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया जिसमें केंद्र सरकार द्वारा कैपिटल एक्सपेंडिचर (CapEx) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करना राजस्थान के नेशनल हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट्स को गति देगा, बजट में ऐसे कहीं प्रावधान दिए हैं युवा एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी,कृषि एवं जल प्रबंधन यमुना जल समझौते के लिए ₹32,000 करोड़ और ERCP (राम जल सेतु) के लिए ₹26,000 करोड़ का प्रावधान प्रदेश के किसानों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।

35 लाख किसानों को ₹25,000 करोड़ का फसली ऋण, युवा शक्ति और रोजगार गारंटी सरकारी विभागों में 1.25 लाख नई भर्तियों का लक्ष्य,

ऊर्जा और बुनियादी ढांचा में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 150 यूनिट तक फ्री बिजली की सुविधा।

9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु ₹60हजार करोड़ का निवेश, जिससे राजस्थान 'लॉजिस्टिक्स हब' बनेगा।

सामाजिक सुरक्षा में 7,500 आंगनवाड़ियों को 'नंद घर' के रूप में विकसित करना और 18 हजार केंद्रों पर बिजली कनेक्शन, वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि और पत्रकारों के लिए कल्याण कोष को बढ़ाकर ₹ 3 लाख किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा में कहां की केंद्र सरकार की बात करें तो सबसे ज्यादा किसी विभाग के मंत्री हैं तो वह ओबीसी वर्ग के हैं ओबीसी आयोग को मोदी सरकार ने ही संवैधानिक दर्जा दिया है उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ओबीसी मोर्चा के 25 कार्यकर्ताओं को खड़ा करना है उन्हें लिस्टेड करे तो निश्चय रूप से भाजपा में ओबीसी मोर्चा आगे हो जाएगा उन्होंने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि "विकसित राजस्थान @2047' का संकल्प पत्र है। विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि हमारी सरकार ने अल्प समय में ही 58% से अधिक चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करता है।"इससे पूर्व जिले में गंगापुर क्षेत्र के आलोली गांव में लिक्विड पदार्थ पीने से चार श्रमिकों के दुखद निधन पर मृत श्रमिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इससे पूर्व कुमावत ने देव दर्शन कार्यक्रम के तहत टंकी के बालाजी मंदिर में दर्शन किए कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद आभार सज्जन सुथार ने दिया

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुमावत के भीलवाड़ा पहली बार आने पर स्वागत अभिनंदन के तहत ओबीसी मोर्चा द्वारा 50 किलो फूलों का हार एवं तलवार भैट की गयी, इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा महामंत्री रवि पूरी ,सज्जन सुथार, यशवर्धन सेन, रतन आचार्य,दलीचंद गाडरी ,नारायण लाल जाट किशन लाल रेबारी, मूलचंद रेबारी,मनीष जांगिड़,महेंद्र सिंह चुंडावत ,राजेंद्र सिंह पवार,चुन्नीलाल कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर,ललित अग्रवाल, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अंकुर बोरदीया,महावीर समदानी, शशांक बिरला ,मनोज बुलानी, अभीश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता ,महेंद्र नायक आकाश मालावत सहि‍त सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं, ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।

Tags:    

Similar News