गेणोली गांव में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन, 23 जनवरी से होगा शुभारंभ

Update: 2026-01-21 11:39 GMT


आकोला रमेश चंद्र डाड |गेणोली गांव में स्थित बासाराणी माता जी मंदिर परिसर में अष्टमी बंधेज पूर्णाहुति को लेकर चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर गेणोली गांव के बलाई मेघवंशी समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक को नियंत्रित पत्रिका भेंट की। समाज के लोगों ने विधायक को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर बंधेज से जुड़े समस्त सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने को लेकर आपसी चर्चा की गई। ग्रामीणों में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और माता जी के दरबार में विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से जुड़ी हर खबर और ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।


Similar News