श्री बाल हनुमान मंदिर में 1008 पतंगों से सजा बालाजी महाराज का श्रृंगार

Update: 2026-01-21 12:25 GMT


भीलवाड़| मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री बाल हनुमान मंदिर बापू नगर भीलवाड़ा में बालाजी महाराज का भव्य और विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर लगभग 1008 रंग बिरंगी पतंगों से बालाजी महाराज की आकर्षक सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही।

धार्मिक आयोजन में पंडित द्वारका प्रसाद पारीक के सान्निध्य में पुजारी कुंज पारीक ने विधि विधान से बालाजी महाराज का श्रृंगार संपन्न कराया। मंदिर परिसर में की गई इस अनूठी सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

संपूर्ण सजावट का कार्य केशरी नंदन मित्र मंडल द्वारा किया गया। इसमें मंडल के सदस्य प्रांशु शर्मा, संयम जैन, अनुज, सुजल सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की और आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

धार्मिक आयोजनों से जुड़ी हर जानकारी और भीलवाड़ा की हर हलचल से जुड़े रहने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। अपने आसपास की खबरें और सूचनाएं 9829041455 पर भेजें।

Similar News