बाडीया ठाकुर जी पधारे बोराणा में पावणा, पुष्प वर्षा से स्वागत गूंजे जयकार

Update: 2026-02-13 11:13 GMT

गुरला (बद्री लाल माली) । भीलवाड़ा जिले के रायपुर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में श्याम भक्ति का जबरदस्त रंग देखने को मिला, जहां बाडीया ठाकुर जी श्याम की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ठाकुर जी की महिमा और आस्था का ऐसा संगम देखने को मिला।

पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया गांव में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और युवाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को पूरी तरह श्याममय बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर जी का गांव में आगमन सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और इससे गांव में सुख-समृद्धि का वास होता है।

बाडीया ठाकुर जी को बाडीया गांव से बड़े ही धूमधाम, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ बोराणा लाया गया।

यहां श्रद्धालु रामपाल कैलाश चन्द्र रमेश चन्द्र शम्भु लाल माली के निवास पर ठाकुर जी को पावणा (विशेष अतिथि) के रूप में विराजमान कराया गया।

ठाकुर जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जोरदार जयकारों डीजे के साथ नाचते धूम मचाते हुए। वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Similar News