हमीरगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत,महिलाओं के उत्थान का लिया संकल्प

Update: 2026-02-12 10:51 GMT

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान हमीरगढ़ पहुंचीं।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला हमीरगढ़ आगमन था।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार के नेतृत्व में हमीरगढ़ महिला मोर्चा एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर,माला व दुपट्टा ओढ़ाकर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।स्वागत समारोह के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सर्वांगीण विकास,सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन की प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।सभा के पश्चात राखी राठौड़ ने पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश वैष्णव,विष्णु ओझा,जिला किसान मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र व्यास,सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश व्यास,सुरेश खटीक,भैयाजी सोनी,विनोद सोनी,छोटू जडिया,कैलाश तेली,कन्हैयालाल कीर,श्रीराम पारीक,पार्षद पिंकी रेगर,डिम्पल टेलर,भेरूलाल प्रजापत,कैलाश सिंह,गीता देवी,कन्हैयालाल किर,जगदीश पुरोहित,कल्याणमल व्यास,पार्षद लोकेश जाट,रेखा टेलर,रिंकू सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला।

Similar News