विराट हिन्दू सम्मेलन में समाज को संगठित रहने का आह्वान

Update: 2026-01-21 11:25 GMT

खजूरी (अक्षय पारीक)।  भगुनगर मंडल का विराट हिन्दू सम्मेलन आज जवानपुरा गांव में आयोजित किया गया। इसमें मंडल के सभी गांव भगुनगर, सुई, सदापूर, राजपुरा, सरथला, जगमुनपुरा, रतनपुरा और मनोहरपुरा से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह शाहपुरा राजेन्द्र ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो देश के लोगों को संगठित होना पड़ेगा। उन्होंने समाज को समरस बनाकर एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूज्य संत श्रीहंस चैतन्य महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि यदि भारत माता की जय का जयघोष विश्व में गूंजना है तो सभी लोगों को एक स्वर और एक दिशा में आगे बढ़ना होगा।

हिन्दू सम्मेलन के संयोजक रमेश ने सम्मेलन की भूमिका रखी। सम्मेलन में भजन मंडलियों और टोलियों ने भाग लिया। शोभायात्रा तेजाजी चौक से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई सामुदायिक भवन पहुंची, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। धर्मसभा में नगजी राम जी महाराज का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रामप्रसाद, जितूराम, राजूलाल, श्यामलाल गोपाल, जयकिशन, नंदा, धर्मचंद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेशनाथ ने किया।

Tags:    

Similar News