चंडालिया परिवार ने करवाया नेत्रदान

Update: 2026-02-12 14:15 GMT

  भीलवाड़ा, पीड़ित मानवता की सेवा करते रहने की भावना के मद्देनजर हमेशा सेवा कार्यों में जुड़े रहने वाले चंडालिया परिवार ने डॉ. एस. के. जैन के असामयिक निधन के पश्चात् नेत्रदान करने का संकल्प लिया एवं अपनी सहमति प्रदान की ।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहती है । निरंतर सेवा और संस्कार के क्षेत्र में तेयुप अपनी महती भूमिका अदा करती आ रही है । तेयुप द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक और सराहनीय कार्य किया गया भीलवाड़ा स्थित लोकतंत्र सेनानी डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन के असामयिक निधन के उपरांत दुःख की इस घड़ी में भी डॉ. एस के जैन के पुत्र समर एवं शेखर जैन के साथ साथ चंडालिया परिवार के सदस्यों ने तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित महता, मनीष चोरड़िया, अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य अभिषेक आंचलिया का विशेष सहयोग प्रेरक के रूप में रहा और परमार्थ भावना से स्वर्गीय के नेत्रदान करने का निर्णय लिया । साथ ही पुत्री संगीता दामाद सुनील पी जैन, पुत्र वधु सीमा, सुमित्रा, पौत्र सार्थक, लक्षित, अक्षिल एवं पौत्री श्रद्धा की उपस्थिति में मानव सेवा हेतु ये पुण्य कार्य में अपनी सहमति प्रदान की एवं नेत्रदान के समय उपस्थित थे ।

इस प्रक्रिया को वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश भदादा के निर्देशन में रामस्नेही आय बैंक के टेक्नीशियन ने सफलता पूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की ।

Similar News