भीलवाड़ा |जैन युवा सेवा संस्थान द्वारा जारी गौसेवा कार्यक्रम के तहत आज रामधाम गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना और नवकार महामंत्र का जाप कर गौमाता को गुड़ और चारा खिलाया गया ।संस्था के मार्गदर्शक भूपेंद्र पगारिया ने संस्थान का मार्गदर्शन किया । संस्थान के अध्यक्ष धर्मचंद बाफना मंत्री पीयूष खमेसरा ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ जीवदया के तहत हर माह अलग अलग स्थानों पर गौ सेवा के कार्य किए जा रहे। पधारे हुए अतिथियों ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की आज की गौ सेवा का कार्यक्रम धर्म चंद बाफना और पियूष खमेसरा के सहयोग से रखा गया इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक धर्मचंद नंदावत, दिनेश गोखरू ,पूर्व पार्षद सुरेश बंब ,मेहता,संस्थान के उपाध्यक्ष टीकम खारीवाल, सुनील आंचलिया ,कोषाध्यक्ष दिलीप रांका, सौरभ जैन,अंकित पगारिया,जितेंद्र सुराना ,प्रियंक भानावत,संदीप चपलोत, आदि उपस्थित थे।