अमर शहीद संत कंवरराम साहिब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर किया दीपदान

By :  vijay
Update: 2025-04-12 18:21 GMT
अमर शहीद संत कंवरराम साहिब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर किया दीपदान
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा। भारतीय सिंधु सभा द्वारा संत कंवरराम साहब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीप दान किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभा के जिला प्रवक्ता ने बताया कि, सर्व प्रथम सांसद दामोदर अग्रवाल एवं शहर विधायक अशोक कोठारी ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम मे ओमप्रकाश गुलाबानी ने उनकी जीवनी के बारे मे बताया कि उन्होंने पूरे जीवन मे मिले दान को सदैव गरीब कल्याण मे लगाया। हर वर्ष 13 अप्रेल को सन्त का जन्म दिवस देश विदेश मे मनाया जाता है। संचालन वीरुमल पुरसानी ने किया।

इस अवसर पर बाबुलाल टाक, लालचंद नथरानी, हीरालाल गुरनानी, पुरषोत्तम परियानी, मंगाराम भगत, विनोद झुरानी, बलराम किश्नानी, गंगाराम पेश्वानी, कमल वेशनानी, जितेन्द्र रंगलानी, धर्मेंद्र देवनानी, धीरज पेश्वानी, ढालूमल सोनी, सुग्नामाल कल्वानी, किशोर जेठानी, कल्पेश चौधरी, लंकेश पाराशर, करण सिंह आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News