भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भीलवाड़ा शाखा द्वारा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुरेश भदादा को समाज सेवा रत्न सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उनके चयन पर शहर में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के कमेटी सदस्य पुरुषोत्तम गगराणी एवं पवन कुमार अत्रीये ने चिकित्सालय की ओर से डाॅ. भदादा को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके सामाजिक व चिकित्सीय योगदान की सराहना की।
डाॅ. सुरेश भदादा ने 38 वर्षों तक राजकीय सेवा में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। वर्तमान में वे पिछले 16 वर्षों से रामस्नेही चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके लंबे अनुभव और समर्पित सेवा भाव को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।